दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्री डेका के हाथों जिले के पशु चिकित्सक हुए सम्मानित
महासमुंद – दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग में आयोजित चौथे दीक्षांत समारोह में माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर पशुपालन मंत्री श्री रामविचार नेताम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में माननीय राज्यपाल द्वारा पशु चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले…
