श्री राघव मंदिर परिसर में 2 मार्च की रात्रि 12 बजे से होलिका दहन और 4 मार्च प्रातः 11 बजे से होली उत्सव का होगा आयोजन
किरंदुल — बैलाडीला नगर परिवार की आस्था श्रद्धा का प्रमुख देव स्थल श्री राघव मंदिर परिसर में होलिका दहन एवं होली पर्व को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में इस वर्ष पर्व के आयोजन को लेकर शास्त्रसम्मत एवं सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। बैठक में फाल्गुन पूर्णिमा तिथि में लग रहे चंद्रग्रहण, 9 घंटे की सूतक अवधि…
