फिंगेश्वरः-जिला कांग्रेस में सुखचंद बेसरा के नेतृत्व मे गठित कांग्रेस की गरियाबंद जिला समिति की जंबो सूची में फिंगेश्वर से मात्र 4 कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। जिसमें उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू, महामंत्री कमल यदु, मंत्री गैंद राम यादव एवं कार्यकारिणी में श्रीमती सुनिता श्रीवास को ही कांग्रेस में पद दिया गया है। 60 सदस्यों की जंबो समिति में फिंगेश्वर कांग्रेस के गढ़ में मात्र 4 कार्यकर्ताओं का ही नाम आने से नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को न सिर्फ आश्चर्य हुआ है बल्कि उनमें काफी रोष एवं उपेक्षा का दंश भी है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने घोषित जंबो समिति में अनेक नवोदित नामों को जानने पहचानने में इंकार करते हुए कहा कि लगता है कि बिन्द्रानवागढ़ की तरफ से बने नए अध्यक्ष को फिंगेश्वर की कांग्रेस संगठन में सक्रियता भागीदारी एवं काम करने की क्षमता का अंदाजा नहीं है। इस कृत्य से अंचल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल आहत हुआ है। जिसका खामिजाना आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को भुगतना पड़े तो कोई आश्चर्य नहीं होगा। नगर सहित अंचल के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस प्रकार संगठन के नाम पर वरिष्ठ एवं जुझारू कार्यकर्ताओं की उपेक्षा से पार्टी के नुकसान एवं समय पड़ने उनके रोष का कारण बन सकता है।
