किरंदुल — बैलाडीला नगर परिवार की आस्था श्रद्धा का प्रमुख देव स्थल श्री राघव मंदिर परिसर में होलिका दहन एवं होली पर्व को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में इस वर्ष पर्व के आयोजन को लेकर शास्त्रसम्मत एवं सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। बैठक में फाल्गुन पूर्णिमा तिथि में लग रहे चंद्रग्रहण, 9 घंटे की सूतक अवधि तथा उससे पूर्व भद्रा स्थिति पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।
विद्वान आचार्यगणों, सर्व सनातन समाज, किरंदुल के प्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुजनों से परामर्श उपरांत समिति ने यह निर्णय लिया गया कि आयोजन वाराणसी की परंपरा तथा दंतेवाड़ा की शक्ति पीठ माँ दंतेश्वरी मंदिर की परिपाटी का अनुसरण करते हुए किया जाएगा। निर्णय के अनुसार होलिका दहन दिन सोमवार, 2 मार्च 2026 रात्रि 12:00 बजे से
स्थान -श्री राघव मंदिर परिसर
फाग गीत एवं रंगोत्सव धुलेंडी , मटका फोड़ ,रस्सा खींच आदि का आयोजन होली मिलन
दिनांक 4 मार्च दिन बुधवार
समय – दिन 11 बजे से प्रारंभ
स्थान – श्री राघव मंदिर परिसर
हर्षोल्लास के साथ
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्व को धार्मिक गरिमा, वैदिक विधि-विधान एवं सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया जाएगा। समिति द्वारा नगर के समस्त धार्मिक ,सामाजिक,सांस्कृतिक , प्रादेशिक , सेवाभावी संस्थाओं, जन प्रतिनिधि, प्रबुद्ध जनों एवं श्रद्वालुओं को अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मोत्सव को सफल बनाने की अपील की गई है। कार्यक्रम का आयोजन श्री राम जनकल्याण सेवा समिति, श्री राघव मंदिर एवं गायत्री परिवार, बैलाडीला देवस्थान के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा।
नगर में पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है तथा मंदिर परिसर में आवश्यक तैयारियाँ प्रारंभ हो चुकी हैं।
होली को रंगों का त्यौहार कहा जाता है लेकिन इस पर्व पर अनेकता में एकता एवं समाजिक समरसता और भाईचारा की भावना भी परिलक्षित होती है ।
