पामेड़-रासपल्ली सड़क बनने से सुदूर ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, आवागमन और विकास को मिली नई गति
बीजापुर – उसूर विकासखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्थित पामेड़-रासपल्ली सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। वर्ष 2016-17 (बैच-2) में स्वीकृत 10 किलोमीटर लंबी इस सड़क का मुरुमीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है, जिससे लंबे समय से आवागमन की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली…
