ग्राम पंचायत बेलसोंडा मे गुरु पूर्णिमा का महापर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया।

प्रमोद दुबे 

बेलसोंडा – ग्राम पंचायत बेलसोंडा को धर्मार्थ ग्राम शायद इसीलिए कहा जाता है कि यहाँ पर प्रत्येक पर्व को उनकी परिपाटी के अनुसार मनाया जाता है। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत बेलसोंडा की सरपंच श्रीमती भामिनी पोखन चन्द्राकर की धार्मिक क्षेत्र मे लगन एवं सहयोग के कारण प्रत्येक धार्मिक कार्य को बहुत ही अच्छे तरीक़े से मनाया जाता है। इसी तारतम्य मे गांव के टेढ़ीपारा रामसत्ता चौक मे तेजराम धीवर के विशेष सहयोग तथा विवेकानंद सेवा संस्थान द्वारा गुरु पूर्णिमा का महापर्व मनाया गया। इस महापर्व मे आमंत्रित मानस टोलियों द्वारा सुबह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक मानस मंचन किया गया। इस महापर्व मे सरपंच श्रीमती भामिनी पोखन चन्द्राकर के साथ सरपंच प्रतिनिधि एवं जनसेवक पोखन लाल चन्द्राकर,पंच – श्रीमती त्रिवेणी चंद्राकर, प्रकाश साहू,तुलसीराम सेन शत्रुघन साहू, यज्ञ देवांगन तेजराम धीवर सनत धीवर महेश धीवर, भारत साहू,लाल धीवर,भीख़म धीवर, राधेश्याम ध्रुव,मोतीराम साहू, रमेश धीवर देसीराम धीवर, तुकेश साहू,दिनेश साहू,डेरहा राम यादव,धनीराम धीवर, किशोर साहू, नारायण साहू, बिषनाथ धीवर महिला से – कुमारी आहुति देवांगन,हथियारिन धीवर, सोनाई धीवर, रुक्मणी साहू,

चारोदा से – रेखराज धीवर शिक्षक, हेमलाल साहू, पवन साहू, रमेश साहू

खैरझिटी से – श्रीमानंद कुमार साहू, दीपक दास मानिकपुरी, भोजराम एवं भूखन

बेमचा से –  रामचंद्र विश्वकर्मा

कौनद्केरा से – भेखलाल चंद्राकर व साथी

मुस्की से –  शीतल साहू एवं साथी

महासमुंद से –  कृष्ण कुमार पांडे जी

तुमगांव से – संतोष धीवर व साथी

परसट्ठी -भुवन साहू जी व साथी लोग सम्मिलित रहे।