पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर नहीं रहे।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद –  अत्यंत दुख के साथ आपको सूचित किया जा रहा है कि, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष और महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री अग्नि चंद्राकर का आज रविवार शाम रायपुर के एक निजी अस्पताल में देहावसान हो गया। कल सोमवार को सुबह 10 बजे उनका पार्थिव शरीर महासमुंद लाया जाएगा। स्टेशन रोड स्थित उनके निज निवास और कांग्रेस भवन में आम जनों के दर्शनार्थ रखा जाएगा। नगर भ्रमण पश्चात उनका पार्थिव शरीर उनके गृहग्राम लभरा कला ले जाएगा, जहां दोपहर 1 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।