लापता बालक खल्लारी स्टेशन में मिला।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – शहर में चार दिन पहले लापता हुआ नाबालिग बालक खल्लारी रेलवे स्टेशन के बाहर मिला। पुलिस ने बताया कि मौहारीभाठा निवासी नीलकमल ध्रुव ने उसके नाबालिग ममेरा भाई उम्र 11 वर्ष 08 माह के लापता होने की सूचना दी थी। थाना महासमुंद में धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। बालक की तलाश करने 04 टीम गठित की गई थी। टीम खल्लारी पहुंची जहां बालक की फोटो दिखाकर तथा सीसीटीवी फुटेज चेक करते हुए पतासाजी की जा रही थी। इस दौरान टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बालक को खल्लारी रेलवे स्टेशन के आस पास देखा गया है। सूचना पर पुलिस की टीम ने पतासाजी कर बालक को खल्लारी रेलवे स्टेशन के बाहर बरामद कर उनके माता-पिता के सुपुर्द किया। प्रकरण में विवेचना जारी है।