प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं का सपना होगा साकार।
प्रमोद दुबे
महासमुंद – महासमुंद के हृदय स्थल में भव्य और सुसज्जित जिला ग्रंथालय आकार ले रहा है। जिले के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही साहित्य और पुस्तक प्रेमी नागरिकों को भी यह सुविधा नगर में ही मिलेगी। विदित हो कि आज की युवा पौड़ी टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल करती है। बावजूद पुस्तकालय का महत्व कम नहीं हुआ है। लाइब्रेरी को रुचिकर और आकर्षक बनाने के लिए उसका स्वरूप बदला जा रहा है। नगर के कचहरी और शनि मंदिर के पास 3328.20 वर्ग मीटर क्षेत्र में 6.66 करोड़ की लागत से जिला ग्रंथालय का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें 500 से अधिक लोगों के लिए अध्ययन की व्यवस्था होगी। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष 2023 से नवकिरण अकादमी में नवकिरण लाइब्रेरी की शुरुआत की गई है। जहां ई-लाइब्रेरी, वाई-फाई सहित एमी जैसी सुविधा के साथ ही 8 हजार से अधिक पुस्तकें उपलब्ध है। लाइब्रेरी सलाह के सभी दिन संचालित हो रही है। इस सत्र में 281 प्रशिक्षु लाइब्रेरी में अध्ययन कर रहे हैं। अब तक लाइब्रेरी से कुल 443 प्रशिक्षु लाभान्वित हुए हैं। युवाओं की रूचि को देखते हुए जिला ग्रंथालय का सपना भी जल्द ही पूरा होगा। जिला ग्रंथालय से प्रशिक्षुओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों का मूल्य अधिक होने के कारण पुस्तक ऋय करने में होने वाली समस्या से निजात मिलेगी। उन्हें एक ही परिसर में कई विद्वान और नामचौन लेखकों का साहित्य और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तके ऑनलाईन पड़ने की सुविधा मिल पाएगी। नवकिरण अकादमी में अध्ययन कर रहे मोहन साहू ने बताया कि जिला ग्रंथालय खुलने से हमें एक ही छत के नीचे सभी लेखकों और जरूरत की विषय वस्तु की जानकारी आसानी से मिल पाएगी। निक्षित रूप से इससे हमें काफी मदद मिलेगी।
