अतिक्रमण हटाने पंचायत कर रहा दोहरा व्यवहार पीड़ित महिला ने कलेक्टर से लगाई गुहार।

भागवत सिंहा

पांडुका – ग्राम पंचायत पांडुका में अवैध कब्जों को हटाने के मामले में ग्राम पंचायत का दोहरा व्यवहार सामने आया है। एक तरफ ग्राम पंचायत झोपड़ी में रह रहे कुछ लोगों को नोटिस थमा रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ उसी के बाजू में बने पक्के मकान अतिक्रमण पर कोई भी नोटिस नहीं दिया जा रहा है। इसी तरह के व्यवहार के कारण बीते दिनों ग्राम पंचायत पांडुका द्वारा अवैध कब्जा हटाने स्थानीय निवासी मोहनी तारक को नोटिस दिया गया है। जो की तलाकशुदा महिला है, पैरी कालोनी मे आबादी जमीन मे झोपडी बनाकर पिछले 10 वर्षो से गुजर बसर कर रही है, महिला ने बताया की उसके आगे पीछे कोई नही है वह अकेली छोटे से चाट गुपचुप ठेला चलाकर अपना जीवन यापन कर रही है।

उसके पास रहने को घर नही ।सैकड़ो लोगो ने पैरि कालोनी मे आबादी जमीन मे आशियाना बनाया तो वह भी छोटे से जगह मे अपना गुजर बसर के लिए झोपड़ी बनाकर रहने लगी। पीड़ित महिला ने कलेक्टर से गुहार लगाई है की उसका मकान घर न तोड़े । व बताया की नाममात्र कुछ 03 लोग को हि नोटिस दिया गया है।जबकि वहा पास करीब 30 से 35 परिवार के लोग और भी है जिन्हे किसी प्रकार का नोटिस नही दिया गया है।

जबकि मेरा पुरा घर बन चुका है। जिसे अतिक्रमण के नाम से नोटिस भेजा गया है, महिला का कहना है की मै भी यह आबादी जमीन छोड़ दूंगी अगर वहा के सभी को नोटिस के साथ उनका आबादी हटाय जाये।जानकारी अनुसार इससे पहले सिर्फ एक व्यक्ति का बने हुए मकान को तोड़ा गया था। इस बार सिर्फ मेरा हि मकान तोड़ने का आदेश दिया गया है, जो की मकान टूटने से मै बेघर हो जाऊंगी ।कालोनी मे सैकड़ो कब्ज़ाधारी पक्का मकान बनाकर रह रहे उन पर कार्यवाही क्यू नही किया जा रहा यह सोचनीय है। व महिला ने आवेद्न मे पुराना सरकारी असप्ताल, पुराना थाना,पशुचिकित्सालय की जानकारी देने की मांग की है।

इस संबंध मे सरपंच दूजेश्वर ठाकुर ने कहा हमको उपर से 3 लोगो को नोटिस देने का आदेश मिला था।