बालोद / हाशिम कुरैशी
दल्ली राजहरा – छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के तत्वाधान में दुर्ग जिला जूडो संघ द्वारा 24वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन 15 जून से 17 जून 2024अंबेडकर सामुदायिक भवन बैकुंठ धाम शार्दापारा कैंप 2 भिलाई में संपन्न हुई। इसमें बालोद जिला जूडो संघ की ओर से 7 खिलाड़ी हिस्सा लिया इस प्रतियोगिता में 25 जिले के 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया । प्रदेश जूडो संघ के आमसभा में सर्वसम्मति से अरुण द्विवेदी को अध्यक्ष एवं शंभू सोनी को सचिव एवं आलोक मिश्रा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में दल्ली राजहरा एवं बालोद जिला के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । दल्ली राजहरा मार्शल आर्ट क्लब के खिलाड़ी गगन सोनी अपने वजन ग्रुप में खेलते हुए रजत पदक प्राप्त किया बालोद जिला जूडो कोच के रूप में देवेंद्र भदोरिया सहायक उप निरीक्षक उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीजीएम माइंस आर बी गहरवार श्रीकांत जी जनरल मैनेजर दल्ली राजहरा माइंस नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर मार्शल आर्ट क्लब के अध्यक्ष अनिल खोबरागड़े ,हरबंस कौर,मिलन सिंग मराई एवम प्रणव शंकर साहू सहायक कोच सहित खेल प्रेमी ने पदक विजेता खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की यह समस्त जानकारी बालोद जिला सचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष लखन कुमार साहू ने प्रदान की ।
