कलेक्टर एमसीबी को दिया आवेदन।
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़/एमसीबी :- लालपुर निवासी रविंद्र सोनी ने कलेक्टर एमसीबी को एक आवेदन देते हुए कार्य का भुगतान न होने पर आत्मदाह करने की बात कही है।
ज्ञात हो कि पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव 2023 में माह जून में एमसीबी निर्वाचन कार्यालय द्वारा स्ट्रॉन्ग रूम पानी टंकी के सामने ईवीएम मशीनों के संबंध में एफएलसी का कार्य के दौरान 10 दिनों तक भोजन पानी की व्यवस्था कराई गई थी।जिसमें 10 माह बीत जाने के बाद भी आज तक कोई भुगतान नहीं हुआ है।
रविंद्र सोनी ने बताया कि मार्केट में कई लोगों का कर्ज देना है और जिनके समक्ष हम रूबरू नहीं हो पा रहे हैं, लोग फोन पे फोन कर रहे हैं।कलेक्टर कार्यालय में राशि आवंटित होने के बावजूद भी राशि नहीं मिलने की बात सुनकर रविंद्र सोनी को मानसिक आघात पहुंचा, जिसे उन्होंने कलेक्टर को एक आवेदन देकर 15 मार्च तक पेमेंट नहीं करने पर 16 मार्च को आत्मदाह करने की बात कही है।

