
सक्ति :- आत्म ज्ञान के प्रकाश से अपने अंतर्मन में असत्य, हिंसा, बैर रूपी अधंकार को दूर करने सत्य प्रेम स्नेह का दीप जलाएं, अधिवक्ता चितरंजय पटेल हम सब जीवन में आत्म ज्ञान रूपी दीपक को जलावें, राजश्री बहन अपने भीतर ज्ञान के प्रकाश को जलावें और हर स्वांस में बाबा के याद को बनाए रखें, तुलसी बहन। आत्म ज्ञान के प्रकाश से अपने अंतर्मन में असत्य, हिंसा, बैर रूपी तम को दूर करने सत्य प्रेम स्नेह का दीप जलाएं तभी सारा जहान रोशन होकर सुख समृद्धि भरा राज होगा, यह बात उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शक्ति कुंज सेंटर में आयोजित दीपावली पूजन एवम मिलन समारोह में कहते भाई बहनों को दिवाली की शुभकामनाएं दिया।
इन पलों में ब्रह्माकुमारी बहन राज श्री ने मुरली के माध्यम से कहा कि हम सब जीवन में आत्म ज्ञान रूपी दीपक को जलावें और परमार्थ के साथ सबके जीवन कोंखुशियों से भर दें। केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी बहन तुलसी ने दीपावली की बधाई देते हुए बताया कि सिर्फ दीप प्रज्जवलित करने के बजाय अपने भीतर ज्ञान के प्रकाश को जलावें और हर स्वांस में बाबा के याद को बनाए रखें तभी जीवन का अंधकार दूर होगा। आज भाइयों के द्वारा रंगोली से मां लक्ष्मी की जीवंत चित्र बनाई गई जो भाई बहनों में उत्सुकता जगा रहा था जिसके चहुंओर दीप प्रज्ज्वलित कर रोशनी की गई थी। पश्चात दीपावली का भीग प्रसाद ग्रहण कर सबने परस्पर दीप पर्व की बधाइयां दी। आज दिवाली मिलन समारोह में ब्रह्माकुमारी बहन मधु, शकुंतला, कांति, डा कात्यानी सिंह के साथ भाई विमल, नरेश, राजेश, प्रेमशंकर, राजा, राम किशन, सोनू, सहनी सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्र के भाई बहनों की गरिमामय उपस्थिति रही।
