नवापारा-राजिम :
नोवार्टिस आरोग्य परिवार ने 29 सितंबर को को ग्राम पंचायत-जोन्दा में आयुष्मान हॉस्पिटल कुर्रा की सहायता से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के गांवों के लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया। आरोग्य परिवार की ओर से समय-समय पर आसपास के गांवों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करते रहते है। इस शिविर में सभी प्रकार के बीमारियाें के बारे में जानकारी के साथ-साथ उचित सलाह भी दिया गया। ग्राम जोंदा में आयोजित शिविर में एमबीबीएस डॉक्टर सिद्धार्थ डाँगा और उनकी टीम ने लोगो की बी.पी. एवं शुगर चेक किए। इस शिविर में एक मरीज जिसका िकसी निजी हास्पिटल द्वारा किए गए हड्डी के उपचार किया गया था जो पूर्ण रूप से सही नहीं हो पाए थे उन्हें पुन: हास्पिटल में संपर्क करने की सलाह दी गई। इस शिविर को सफल बनाने में सरपंच ज्ञानचंद यादव ने विशेष सहयोग रहा। इस शिविर मे नोवार्टिस अरोग्य परिवार के हेल्थ एजुकेटर योगेश साहू भी उपस्थित रहे ।
