सुआ नृत्य प्रतियोगिता में झूम उठे प्रतिभागी और ग्रामीण – विधायक प्रत्याशी अशवन्त तुषार साहू।

महासमुंद :- ग्रामीणो के द्वारा चंदन बंदन और फूल माला पहनकर विधायक प्रत्याशी अशवन्त तुषार साहू का भव्य स्वागत किया। सुआ नृत्य प्रतियोगिता में पहली प्रस्तुति लाफिंग कला से आए नृत्य दल ने प्रस्तुत किया गया। दल की युवतियां सुआ नृत्य की पारंपरिक वेशभूषा से सज्जित, मोर पंख की कलगी एवं कौड़ी पटिया लगाकर सुआ नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।
लाफिंग कला के कलाकारों ने सुआ नृत्य प्रस्तुत कर ऐसा समां बांधा की दर्शक झूम उठे। तुषार साहू ने कहा कि युवाओं को अपनी प्रतिभा को अभिव्यक्त करने के लिए बेहतर मंच मिल रहा हैं। वहीं राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक, लोक परम्पराओं आदि को जानने और समझने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवक गणेश उत्सव समिति गौतम साहू, ब्रिजमोहन यादव, लकी सेन, डायमंड निषाद दुष्यंत निषाद पोषण साहू,कुशल साहू ,नारायण सचिव, विजय बांदे ग्रामीण जनों के विशेष सहयोग रहा।