मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने जारी की बेरोजगारी भत्ता की छठवीं किश्त।

महासमुन्द:- बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत आज मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने अपने निवास रायपुर से प्रदेश के बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ते की छठवीं किश्त जारी की। उन्होंने महासमुंद जिले के 5315 बेरोजगारों को भत्ता की किश्त जारी की है। जिले में 31 अगस्त तक की स्थिति में कुल 5 करोड़ 55 लाख 35 हजार रुपये की राशि हितग्राहियों के खाते में राशि जारी की गई है।अभी तक बेरोजगारी भत्ता प्राप्त 6 हितग्राहियों को शासकीय नौकरी भी मिल चुकी है। बेरोजगारी भत्ता प्राप्त 557 हितग्राहियों को विभिन्न निकायों में प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। विदित है कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने 1 लाख 35 हजार 104 बेरोजगार युवाओ को आज बेरोजगारी भत्ता राशि अन्तरित किया ।मुख्यमंत्री ने राज्य में बेरोजगार हितग्राहियों के खाते में 35 करोड़ 48 लाख 7 हजार 500 रूपए का अंतरण किया।योजना के तहत अब तक हितग्राहियों को 182 करोड़ 47 लाख 2 हजार 500 रूपए का बेरोजगारी भत्ता मिल चुका है।
मुख्यमंत्री ने अन्य जिलों के हितग्राहियों से चर्चा भी की। यहां महासमुन्द की स्वान वीसी कक्ष में कलेक्टर  प्रभात मलिक, रोजगार अधिकारी  ए ओ लारी, कौशल विकास सहायक संचालक अशोक साहू एवं हितग्राही मौजूद थे। यहां ग्राम खैरा की  पूजा बंजारे ने बताया कि वह 12वीं तक पढ़ी है और घर में रहकर एक ग्रहणी का काम करती है । बेरोजगारी भत्ता योजना लागू होने के बाद फॉर्म भरा और उनका फार्म स्वीकृत हो गया ।उन्हें आज छठवीं किश्त की राशि मिली है ।योजना के तहत वे सिलाई प्रशिक्षण के लिए भी चुनी गई है। जिससे वह चार महीना की सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है उन्होंने कहा कि बेरोजगारी भत्ता से प