जिला स्तरीय परामर्शदात्री और समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न l 

धमतरी :- जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  रोक्तिमा यादव की अध्यक्षता मे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आहूत की गई। इस अवसर पर भारतीय रिज़र्व बैंक रायपुर के सहायक महाप्रबंधक  अदिति दुबे, आयुक्त, नगरनिगम धमतरी  विनय पोयाम, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र  सुरेन्द्र पूरी गोस्वामी, सहायक निर्देशक पशुपालन एवं

डेयरी  महेश सिंह बघेल, मत्स्य विभाग प्रियंका ध्रुव,  जय प्रकाश वर्मा सहित बैंकों के संयोजक और शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे। बैठक में पिछले तिमाही जून 2023 में बैंकों की उपलब्धि और शासकीय योजनाओं के तिमाही के लक्ष्य एवं उपलब्धि पर बैंकवार समीक्षा किया गया। इस मौके पर किसान क्रेडिट कार्ड-कृषि, पशुपालन, मत्स्य और पी.एम स्वनिधि के अंतर्गत बैंक ऋण स्वीकृति संतोषप्रद न होने पर नाराजगी प्रकट किया गया। इसके अलावा बैंकर्स की अनुपस्थिति पर जिला पंचायत सीईओ  यादव ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया की उन बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय को सूचित किया जाए। बैठक में जिला अग्रणी प्रबंधक सत्य प्रकाश ने सभी बैंकों की ओर से योग्य ऋण प्रकरणों को जल्द स्वीकृत करने एवं प्राथमिकता क्षेत्र में ऋण को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया।