
मुड़ागांव(कोरासी) :- अंचल के ग्रामो मे गणेश उत्सव का पर्व धूमधाम के साथ मनाने की जोरशोर से तैयारी किया जा रहा है।आदिवासी विकासखंड छुरा क्षेत्र के ग्राम मुड़ागांव, कोरासी, रानीपरतेवा, अकलवारा, फिगेश्वरी, सोरिद, अमेठी, कसेकेरा, भैरा,नवाडिही, नवापारा, मड़ेली, खड़मा, कुरेकेरा, पक्तियाँ, जुनवानी, कनेसर, पीपरछेड़ी, करकरा, लोहझर, रवेली, गिधनी आदि ग्रामो में भी बड़े-बड़े भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित किया जाता है। और कई प्रतिमाएं।क्षेत्र के मुर्तिकार खिलेश्वर दीवान कोरासी से ले जाया जाता है इसके अलावा क्षेत्र मे कई मुर्तिया भी बनाया गया है जो गांव गांव मे असानी से उपलब्ध हो जाती है।क्षेत्र मे दो दिन का तिथि होने के कारण कुछ गांवों मे सोमवार को और बाकी गांव मे मंगलवार को गणेश चतुर्थी विराजमान होगे जो आज से भक्त लोग गणेश प्रतिमाओं को आज से पिकप से लेजाया जा रहा है। क्षेत्र में कई मूर्तिकार भगवान गणेश की प्रतिमा बनाने का कार्य लंबे समय से कर रहे है। आज हम इन मूर्तिकारों से जानते है कि उन्हे मूर्ति निर्माण करने में कितने दिन का समय लगता है और मूर्ति निर्माण कहां से सीखे। ग्राम कोरासी के मूर्तिकार खिलेश्वर दीवान ने बताया की वह बचपन से हि चित्रकला एवं मुर्तिया बनाने मे रुची रही है गांव मे मेरे दादा स्व.गंजंण दीवाना घर मे मूर्ति बनाते से तो हम छोटे थे तो उसे देख कर सिखे है और चार पांच महीने से तैयारी करते है इस वर्ष क्षेत्र से पांच सौ मूर्ति का आडर मिला है और आडर के हिसाब से मुर्तिया आज से लेजाया जा रहा है।
