
मुड़ागांव(कोरासी):- प्रतिवर्षानुसार इस सत्र भी ग्राम साजापाली में विश्वकर्मा पूजा बड़ी ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विश्वकर्मा भगवान की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात यादराम विश्वकर्मा द्वारा भगवान विश्वकर्मा के महापुराण के संबंध में विस्तार रूप से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वकर्मा परिवार एवं समस्त ग्रामवासी साजापाली के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रज्ञा मानस परिवार सोरिदखुर्ड , जय मां खल्लारी मानस परिवार , गोंदला बाहरा सतसंग मानस परिवार साजापाली, एवं जय श्रीकृष्ण मानस परिवार भैरा द्वारा भक्तिमय संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुरे कार्यक्रम का संचालन गुलाव राम यादव के द्वारा किया गया।
