छुरा पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता मुखबिर की सूचना पर अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 34:500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

छुरा पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता मुखबिर की सूचना पर अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

34:500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता यामिनी चन्द्राकर खबर गंगा

छुरा:- गरियाबंद पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के कुशल मार्गदर्शन में जिला के पुलिस टीम लगातार अवैध कार्यो पर शिकंजा कसने में सफलता प्राप्त कर रही है जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा गरियाबंद जिले में अवैध व्यापार पर कार्यवाही के आदेश सभी थाना प्रभारियो को दिया गया है जिले के कप्तान के आदेश पर फिर एक बार जिले के छुरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है इस बार फिर से छुरा पुलिस ने मुखबिर के सूचना पर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है पुलिस ने तस्करों के पास से 34:500 ग्राम गांजा जब्त की है जब्त गांजे की कीमत लगभग 3,45,000 हजार रुपये बताई जा रही है पुलिस अभी तस्करों से पूछताछ कर रही है कि उन्होंने गांजा कहा से आया है और कहा लेकर जा रहे थे।गौरतलब है कि छुरा क्षेत्र उड़ीसा सीमा से लगे होने के कारण राजधानी सहित बाहर के तस्कर गांजा की अवैध तस्करी के लिए छुरा से उड़ीसा मार्ग को सुरक्षित समझते है लेकिन गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में छुरा पुलिस ने फिर एक बार गांजा तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर दिया।