कुशवाहा युवा एकता सेवा कल्याण मंच के तत्वाधान में कुश जयंती महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।

लालचंद शर्मा ब्यूरो चीफ

सूरजपुर :⁠- कुशवाहा युवा एकता सेवा कल्याण मंच के द्वारा संभागस्तरीय 5वीं भगवान कुश जी का जयंती महोत्सव उमंग के साथ मंगल भवन शिव पार्क के पास सूरजपुर में मनाया गया।इस महोत्सव का शुभारंभ  शोभनाथ कुशवाह जी के द्वारा भगवान कुश जी के पूजा अर्चन के साथ हुवा। कार्यक्रम में भक्ति संगीतमय माँ अम्बे महिला मंच कोरिया के द्वारा मधुर प्रतुति दी गयी। कार्यक्रम का उदबोधन युवा मंच के सम्भाग अध्यक्ष  तोषित कुशवाहा के द्वारा किया गया।जिसमे युवा मच के उद्देश्य एवं विचारधारा को सभी के सामने रखा गया।इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मंच के संभाग उपाध्यक्ष  सनलित कुशवाहा जी एवं सूरजपुर जिला अध्यक्ष  संदीप कुशवाहा जी के द्वारा समाज में नव चेतना एवं युवाओं में जोश भरने के लिए अपनी ब्यक्तब्य रखी गयी। साथ ही इस कार्यक्रम में उपस्थित हए समाज के सम्मानीय जनों के द्वारा समाज को एकसूत्र करने और संगठन के प्रति अपनी विचारधारा रखी गयी। युवा मंच के द्वारा यह कार्यक्रम समाज में अपने वंश, परम्परा, शौर्य-पराक्रम को पुनर्जीवित करने ,समाज में जन जागृति लाने ,समाज में नव चेतना प्रवाह करने ,समाज को एकता के सूत्र में बांधने के लिए एवं हमारे समाज को सामाजिक,राजनैतिक और संस्कृति रूप से बराबरी का दर्जा हासिल कराने के उद्देश्य से हर वर्ष धूमधाम से मनायी जाती है।
साथ ही साथ समाज को अच्छे विचार,सत्मार्ग एवं संस्कृति के साथ आगे और ले जाने के लिए संकल्प लिया गया।इस कार्यक्रम को रोचक बनाने हेतु बच्चों एवं महिलाओं के लिए मेहंदी,चित्रकला,रंगोली एवं कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमे समाज के महिलाओं एवं बच्चों के द्वारा बढ़ चढ़ कर भाग लिया गया। इस सम्मलेन में समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले,प्रतिभावान छात्रों,एवं प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं शिल्ड वितरित कर पुरुष्कृत किया गया। कार्यक्रम का सफल सञ्चालन संभाग के पदाधिकारी सनलित कुशवाहा,धीरेन्द्र कुशवाहा,सुग्रीव कुशवाहा, सत्येंद्र कुशवाहा,प्रभाकर सिंह ,संदीप कुशवाहा, सूरजपुर जिला पदाधिकारी संदीप कुशवाहा,प्रकाश कुशवाहा,हरिवश कुशवाहा,वीरेंद्र कुशवाहा, अनोज कुशवाहा,कोरिया जिला पदाधिकारी विकाश देव,रितेश कुशवाहा,संजीव कुशवाहा,भगवान दास कुशवाहा,अजय कुशवाहा के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत भगवान कुश जी का आरती कर  धीरेन्द्र कुशवाहा जी के द्वारा महोत्सव में उपस्थित सभी के सम्मानीय जनों,महिलाओं,बच्चों,कार्यकर्ताओं का आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम के समापन का घोषणा किया गया।