घोड़ारी में घर के आबादी पट्टा देने की विशेष मांग – विधायक प्रत्याशी अशवन्त तुषार साहू।

महासमुंद: विधानसभा विधायक प्रत्याशी अशवन्त तुषार साहू लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनसंपर्क अभियान के माध्यम से जन-जन पहुंचकर उनकी समस्याओं सुनने पहुंचे जनसंपर्क भेंट मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि घर कि सर्वे करके पटवारी R I सर्व करके ले गया है लेकिन आज तक पट्टे का वितरण नहीं किया गया है ,शासन प्रशासन से विशेष मांग करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि जल्द से जल्द पट्टा का वितरण करने को कहा ,अपने विभिन्न प्रकार की मूलभूत समस्याओं व नवीन राशन कार्ड बनवाने, राशन कार्ड में नाम जुड़वाने अवगत कराया जिस पर तत्काल संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए त्वरित निराकरण करने के लिए अधिकारियों को कहा।