
अभनपुर :- अपराध क्रमांक 146/23 धारा 379 भादविदि.घ.स.15/08/23 से 17.08.23 के मध्य
घटनास्थल- डेहरिया कैंटीन सीबीडी से ऊपरवारा जाने वाले मार्ग विवरण-एनआरडीए में कार्यरत अधिकारी हिमांशु देवांगन द्वारा एक लिखित आवेदन सीबीडी से ऊपरवारा जाने वाले मार्ग में लगे रेलिंग लोहे की रोड की चोरी के संबंध में आवेदन मिलने पर चोरी की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के दौरान आसपास घूम घूम कर कबाडी का काम करने वाले लोगों के संबंध में जानकारी इकट्ठा कर पूछताछ करने पर जरिए मुखबिर से जानकारी प्राप्त हुई की ग्राम टूटा का मुकेश ध्रुव जो कबाडी का सामान लेने का काम घूम-घूम कर करता है कि जानकारी होने पर निवास में जाकर देखने पर एनआरडीए द्वारा रोड में लगाए गए रेलिंग लोहे की राड आरोपी मुकेश ध्रुव के कब्जे से बरामद किया गया। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा रोड किनारे डिवाइडर के बीच में लगे रेलिंग लोहे की रोड को चुराना बताए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय रायपुर भेजा गया है।नाम आरोपी मुकेश सांवरा पिता स्वर्गीय बलौदा सांवरा उम्र 22 वर्ष निवासी तर्री बजरंग चौक के पास थाना गोबरा नवापारा हाल ग्राम तूता थाना अभनपुर जिला रायपुर छत्तीसगढ़ गिरफ्तारी 18/08/23 के 1:45 बजे महत्वपूर्ण भूमिका में सब इंस्पेक्टर दीनदयाल वर्मा, आरक्षक अनुभव पाल, किशन बंजारे, प्रीतम पुराना।
