
फिंगेंश्वर :- राजिम विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख ब्लॉक मुख्यालय फिंगेश्वर के सिंचाई कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में नहर पानी की समस्या को लेकर किसान भारी संख्या में उपस्थित हुए तथा खेती हेतु पर्याप्त पानी की मांग किए तथा आंदोलन भी किए साथ ही विद्युत विभाग फिंगेश्वर में पहुंचकर विद्युत कटौती बंद करने तथा लो वोल्टेज की समस्या का समाधान करने हेतु आंदोलन उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला भाजपा गरियाबंद के वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू

उपस्थित रहकर किसानों के समस्याओं के निदान हेतु अधिकारियों से बात किया तथा समस्याओं के निदान शीघ्र ही करने हेतु शासन प्रशासन से मांग किया अन्यथा सभी किसान मिलकर समस्या के दाने होने पर आंदोलन की चेतावनी दिया गया उक्त किसान आंदोलन प्रमुख रूप से नहर से सिंचाई पानी की कमी तथा विद्युत कटौती एवं भारी लो वोल्टेज की समस्याओं को लेकर किया गया जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू के अलावा जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू किसान मोर्चा अध्यक्ष मनीष हरित पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दूज लालबंजारे किरण सोनी नरेश लहरे किसान मोर्चा महामंत्री भुवन लाल साहू किशोर साहू संतराम साहू डॉक्टर दिलीप साहू राजू साहू अनेक जनप्रतिनिधि तथा सैकड़ों की संख्या में गांव गांव से किसान उपस्थित रहे।
