जिला स्तरीय विद्यालयीन सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों का जिला शिक्षा अधिकारी ने लिया जायजा।

सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ :- स्वतंत्रता दिवस के लिए जिला स्तरीय विद्यालयीन सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी का एमसीबी जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने जायजा लिया। 77वें स्वतंत्रतोत्सव के उपलक्ष में जिला स्तरीय विद्यालयीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन हेतु मनेन्द्रगढ़ के लगभग 13 विद्यालय के बच्चों ने अपने-अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। मनेन्द्रगढ़ के सरस्वती विकास विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर प्रदर्शित किये जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन किया जा रहा है।

जिसके अंतर्गत उत्कृष्ट कार्यक्रमों को विभिन्न आयामों के आधार पर चयनित किया गया।जिला स्तरीय विद्यालयीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन के लिए होने वाले ट्रायल में जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा,विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र जायसवाल ने विद्यालय का दौरा किया और कार्यक्रमों का जायजा लिया। जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने बच्चों के प्रदर्शन और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि जिन बच्चों का कार्यक्रम चयनित होता है वे अपना बेहतर प्रदर्शन देने की कोशिश करें और जिन बच्चों के कार्यक्रम का चयन नहीं हो पाता तो वे निराश ना हों अपना और बेहतर प्रयास जारी रखें।जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा नियुक्त चयनकर्ता गिरीश कुमार कुरचानिया, प्राचार्य शा0उ0मा0 विद्यालय नागपुर अल्का पाण्डेय, व्याख्याता शा0बा0उ0मा0 विद्यालय मनेन्द्रगढ़ सुनीता मिश्रा, व्याख्याता शा0बा0उ0मा0 विद्यालय बेलबेहरा वीरांगना श्रीवास्तव, मा0शा0 झगराखाण्ड सुषमा कुजूर, अधीक्षिका प्री0 मै0 कन्या छात्रावास, रीटा चटर्जी प्र0पा0शा0 खोंगापानी, संजय सेंगर विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल मनेन्द्रगढ़ उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन सरस्वती विकास विद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश पाण्डेय ने किया।