विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल मनेन्द्रगढ़ के छात्रों का संभागस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन।


सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ः- नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल के छात्रों का चयन संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए हुआ।
जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में आयोजित जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल मनेन्द्रगढ़ के पाॅच छात्र-छात्राओं का चयन संभागस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए हुआ। संस्था के क्रीड़ा शिक्षक-शिक्षिका राममनोहर शाह एवं पूनम सोरेन के कुशल निर्देशन में विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल मनेन्द्रगढ़ से संभागस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए कक्षा नवमीं की छात्रायें स्वाति दीवान, सृष्टि देशमुख, कक्षा दसवीं का छात्र लखन रात्रे तथा कक्षा ग्यारहवीं के अनुराज भगत का चयन खो-खो खेल के लिए हुआ वहीं कक्षा दसवीं का छात्र लखन रात्रे का ही चयन बैडमिंटन के लिए भी हुआ है और कक्षा नवमीं के छात्र सामर्थ सोरेन का चयन ताइक्वांडो के लिए हुआ है। इनकी इस उपलब्धि पर संस्था सचिव ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह न सिर्फ हमारे विद्यालय के लिए गौरव का विषय है बल्कि जिला एम0सी0बी0 के लिए भी गौरव का विषय है कि हमारे जिला से संभागस्तरीय प्रतियोगिता में आप लोगों का चयन हुआ है।यहाॅ तक की सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाईयाॅ और शुभकामनाए आगे का परिणाम अभी बाकी है पर जो भी परिणाम हो आप सभी स्वस्थ खेल की भावना से अपना प्रदर्शन करें और जिले का नाम रौशन करें।विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से संस्था के विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त है।