डॉ.प्रफुल्ल चंद्र रॉय के जन्मदिवस पर विज्ञान मेला का आयोजन।

संवाददाता राजेंद्र साहू मगरलोड

मगरलोड :- सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय मगरलोड में 2 अगस्त को भारत के महान वैज्ञानिक एवं रसानज्ञ डॉ.प्रफुल्ल चंद्र रॉय के जन्म दिवस पर विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डाकुवर साहू, अध्यक्षता एन.आर. साहू,एवं विशिष्ठ अतिथि लीला राम साहू,प्राचार्य असवंत कुमार ध्रुव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती व आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रॉय के छाया चित्र पर पुजन वंदन से हुआ। मुख्य अतिथि डाकुवर साहू ने कहा कि डॉ. प्रफुल्ल चंद्र रॉय के जीवन से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए और हमे अपना एक लक्ष्य बनाकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एनआर साहू ने डॉक्टर रॉय के बारे में बताते हुए कहा की डॉक्टर प्रफुल्ल चंद्र रॉय ने रसायन विज्ञान के क्षेत्र में एक महान वैज्ञानिक के रूप में पूरी दुनिया में भारतवर्ष को गौरवान्वित किया और स्वतंत्रता आंदोलन में भी सक्रिय रूप से जुड़कर देश सेवा में लगे रहे।
विद्यालय के छात्रों के लिए विज्ञान मॉडल, रंगोली प्रतियोगिता,पोस्टर प्रतियोगिता,गीत ,भाषण एवं विज्ञान विषय पर कविता,एवम प्रश्न मंच का आयोजन किया गया,जिसमे सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सुंदर प्रस्तुतियां दी।
संस्था के प्राचार्य के असवंत कुमार ध्रुव ने आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रॉय के जीवनी से अवगत कराते हुए सभी को विज्ञान दिवस की शुभकनाएँ दी।विद्यालय के आचार्य रूपचंद साहू,डेमन पटेल, टकेश्वर साहू,उमाशंकर साहू,चुम्मन निषाद,लुकेश्वर साहू वेदु साहू, डिलेश्वरी सिन्हा,रुखमणी दीवान,ईश्वरी साहू, रामेश्वरी साहू,देविका साहू,सुभद्रा साहू उपस्थित रहे।।