
सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- आज दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, मनेंद्रगढ़ के प्रांगण में डी डब्लु पी एस टॉडिलर्स (प्ले स्कूल) का उद्घाटन व शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रथम अतिरिक्त ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश,मनेंद्रगढ विवेक कुमार तिवारी एवं अतिरिक्त ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश (पॉस्को) आनंद प्रकाश दीक्षित के कर कमलों द्वारा किया गया।

इस मौके पर उन्होंने बच्चों के बचपन को प्रकृति का अमूल्य उपहार बताते हुए कहा कि बच्चों की पढ़ाई आरंभ होने से पूर्व ही प्रथमतया यह आवश्यक है कि उनकी पढ़ाई के प्रति रुचि जागृत की जाए। विद्यालय इन नौनिहालों के सुखद कल्पनाओं की परिपूर्ति का स्थान है ।उन्होनें खेल के माध्यम द्वारा बच्चों का समग्र विकास पर भी बल दिया।इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन एडवोकेट रमेश सिंह, निर्देशक व्यंकटेश सिंह,पूनम सिंह तथा प्राचार्य डॉ० बसंत कुमार तिवारी मौजूद रहे।

दोनों ही मुख्य अतिथियों ने विद्यालय के उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक वर्गों के छात्र- छात्राओं के समक्ष अपना आख्यान भी प्रस्तुत किया,जिसमें उन्होंने महिलाओं के सम्मान एवं कानून के पालन के साथ साथ संविधान के मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता पर जोर दिया।
