
मुड़ागांव(कोरासी)-बरसात आने के साथ ही खेती किसानी के काम में तेजी आई है। साथ ही किसान हल निर्माण में जुट गए हैं। ग्राम मड़ेली में जगन्नाथ ठाकुर जो दिव्यांग होते हुए भी हल निर्माण करने में जुटे हुए हैं।गांव के किसान उन्ही से हल बनवाते हैं। वर्तमान समय में आधुनिक साधनों के साथ कृषि कार्य हो रहे हैं। लेकिन अधिकांश किसान को हल की आवश्यकता होती है।जो समय के हिसाब से हल से भी जुताई करते हैं।
