तस्वीर बहुत कुछ कहती है।

राजिम :- यह उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद शुक्रवार को रायपुर में हुई पीएम मोदी की सभा में साफ दिखाई दिया है, स्पष्ट है कि मोदी और शाह को अरुण साव की क्षमता का पूरा आभास है तथा भविष्य के नेतृत्व की लंबी योजना से उन्हें आगे बढ़ाया गया है, इस एक प्रदेश अध्यक्ष से प्रधानमंत्री मोदी हाथ मे हाथ धर के मुस्कुराते हुए बातचीत करे और उसकी तश्वीर सघन बहस का मुद्दा न बन जाए, ऐसा कैसे हो सकता है। बालोद के फायरब्रांड नेता एवं युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यशवंत जैन का विधानसभा चुनाव से पहले हाल ही में पार्टी ने कद बढ़ाया है। उनका रायपुर एयरपोर्ट में मोदी का बड़े आदर के साथ, हृदयपूर्वक अभिवादन और उतनी ही विनम्रता से पीएम का अभिवादन स्वीकारना, इसके मायने भाजपा की आंतरिक राजनीति पर दृष्टि रखने वाले भली भांति समझते हैं। उनके विरोधी यह प्रतिभा अपने अंदर विकसित करें तो उनके लिए भी फायदेमंद होगा  l