छत्तीसगढ़ निषाद समाज की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक कोहका भिलाई में संपन्न।

राजिम :- छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज का प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक कोहका भिलाई कार्यालय में सम्पन्न हुई जिसमें एम आर निषाद वरिष्ठ संरक्षक एवं कुंवर सिंह निषाद प्रदेश अध्यक्ष के सानिध्य में संपन्न हुआ। निषाद समाज युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शरद पारकर ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में विभिन्न जिलो एवं क्षेत्रों से आए अध्यक्ष एवं उनके प्रतिनिधियों का पुष्प हार से स्वागत पश्चात एजेंडा पर विचार विमर्श किया गया प्रथम एजेंडा संशोधित सामाजिक नियमावली मैं कुछ विशेष बिंदुओं को जोड़ने में सभी ने अपनी सहमति प्रदान की अब लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुसार शासन की राजस्व परिसीमन की भांति प्रदेश संभाग जिला तहसील-ब्लाक क्षेत्रीय पंच गैया शहरी ग्रामीण इकाई का ढांचा तैयार किया जाएगा बस्तर संभाग से सरगुजा संभाग तक निवास करने वाले केवट जाति एक आबादी एक नाम के रूप में परिभाषित है सिंघली कदहा कोसबुआ लारिया की प्रथा को समाप्त किया गया रियासत कालीन के समय से चली आ रही राज व्यवस्था पाली गद्दी परगना को भी समाप्त कर अब शासन की राजस्व परिसीमन के अनुसार जिला तहसील ब्लाक क्षेत्र पंच गया समितियां कार्यरत होंगे उक्त व्यवस्था के अनुसार जो गांव क्षेत्र जिस-जिस जिले तहसील के अंतर्गत आते हैं उन्हें हस्तांतरित किया जाएगा। शादी विवाह में बजने वाले डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया बहुत सारे नियमों के संशोधन पर सहमति बनी है जिसे आम सभा में पारित होने के पश्चात पत्रिका के माध्यम से वितरित किया जाएगा। कुंवर सिंह निषाद ने अपने अध्यक्षीय भाषण में पूरे समाज को एकजुट रहने एवं सामाजिक नियमावली का शत-प्रतिशत पालन करने को कहा साथ ही अनुसूचित जनजाति आरक्षण संबंधी प्रस्ताव कैबिनेट से पारित करने बाबत ज्ञापन तैयार कर लिया गया है जिसे मुख्यमंत्री को सौंपने की बात की गई है। एम आर निषाद वरिष्ठ संरक्षक मुख्य अतिथि के रूप में सभी को संगठित रहकर समाज के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए कहा निकट भविष्य में मुख्यमंत्री से सहमति प्राप्त कर फुडहर स्थित भूखंड के शिलान्यास की सहमति एवं माह जुलाई में ही वार्षिक सम्मेलन की तैयारी की जाएगी। निषाद समाज के युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शरद पारकर ने जानकारी दी। संचालन मनोहर लाल निषाद प्रदेश महासचिव एवं सामाजिक नियमावली का वाचन अशोक निषाद ने किया।