शिकसा जैसा बहुआयामी संस्था कहीं नही: टीकाराम सारथी।

दुर्ग :- शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में कला, संस्कृति व आध्यात्म के संर्वधन करने सावन माह प्रारंभ होने पर आनलाइन कार्यक्रम “आया सावन झूम के. भाग 01″आयोजन डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” संयोजक के संयोजन में, कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान की उपस्थिति व टीकाराम सारथी प्राचार्य चुरतेली सक्ती के अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना- सरोजनी साहू सहा. शिक्षक बरभाठा बिलाईगढ़ व राजगीत चमेली साहू व्याख्याता सुकली जांजगीर ने प्रस्तुत कर किया।सर्वप्रथम संस्थापक व संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन आस ने बताया कि शिकसा नित नये कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक व छात्रों के लिए निरंतर कर रहे है। जिससे शिक्षक व छात्रों को लाभ मिल रहा है।कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान ने बताया कि सावन आते ही हमने आया सावन झूम के का आयोजन किया है जिसमें सावन व शिवजी पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुति रखे है। वही प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल, कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू, सलाहकार प्रमोद आदित्य, संयुक्त सचिव संजय कुमार मैथिल आदि ने अपना विचार प्रगट किया।‌ कार्यक्रम के अध्यक्ष टीकाराम सारथी ने अपने उदबोधन में कहा कि शिकसा निरंतर अनलाइन व आफ लाइन कार्यक्रम कर रहे है शिकसा जैसे बहुआयामी संस्था कहीं नही है संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन सहित सभी बधाई के पात्र हैं।
शकार्यक्रम में निशा महिलांग डी.एल.एड.अहेरी दुर्ग, भूमिका महिलांग कक्षा आठवीं नारधा धमधा, अनुरमा शुक्ला शिक्षक अंडा दुर्ग, ऋतंभरा कश्यप शिक्षक कोसमंदा जांजगीर, पुष्पांजलि ठाकुर व्याख्याता पटौद कांकेर, उषा भट्ट व्याख्याता जंजगिरी चरोदा दुर्ग, मोहित कुमार शर्मा शिक्षक परसदा पाटन दुर्ग, ज्योति गजपाल व्याख्याता सुरही कांकेर, चन्द्र कुमार चन्द्रा व्याख्याता तुषार, मनोहर लाल यादव प्रधान पाठक भिलाई बलौदा जांजगीर, शिवकुमार अंगारे सेवानिवृत्त शिक्षक बंगला मटिया बालोद, मीना भारद्वाज व्याख्याता गोगांव रायपुर, सारिका सोनी सहायक शिक्षक मदर टेरेसा नगर भिलाई, डॉ.ज्योति किरण चन्द्राकर व्याख्याता महासमुंद, हेमराज निषाद व्याख्याता बसना महासमुंद आदि ने गीत संगीत व नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन बोधीराम साहू कोषाध्यक्ष व राधेश्याम कंवर महासचिव जांजगीर तथा आभार प्रदर्शन डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” संयोजक ने किया।