टी एस बाबा के उप मुख्यमंत्री बनने पर मैनपुर में हुई आतिशबाजी।

गजानंद   कश्यप

देवभोग :- टी एस बाबा के उप मुख्यमंत्री बनने पर बिंद्रानवागढ में भी कांग्रेसियों ने खुशी मनाई। पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रहे जिला पंचायत उपाध्यक्ष व बाबा के करीबी समर्थक माने जाने वाले संजय नेताम के नेतृत्व में मैनपुर मुख्यालय में जम कर आतिशबाजी हुई। मूंह मीठा कर एक दूसरे को बधाई भी दिया।कार्यकर्ताओं ने कहा की बीते चुनाव में जनघोषणा पत्र बनाने से लेकर चुनाव जीतने की रणनीति फिर सरकार बनाने तक बाबा साहब की अहम भूमिका रही है।

इस बार फिर आलाकमान ने चुनाव के पहले महत्वपूर्ण जवाबदारी देकर बाबा साहब के राजनीतिक कद को बढ़ा दिया है, इससे कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा का संचार मिला है। वरिष्ठ नेता हेमसिंह नेगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपिल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष हरिश्वर पटेल, नसीब बेग, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गूँजेश कपिल, थानु पटेल, गजेंद्र यादव, ब्लॉक महामंत्री गैन्दू यादव, शहर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मेमन, सामंत शर्मा, जनपद सदस्य डाकेशवर नेगी, गज्जू नेगी, तनवीर राजपूत, योगेश नेगी, लीलेश ध्रुव, जीतु कश्यप, बिरेन्द्र राजपूत, लोकेश सांडे, टीकम पटेल,उमंग ठाकुर, राजू साहू, दुलेन्द्र नेगी, रूपेश नागेश, वेद व्यास नागेश, राधे पटेल, नागेश जगत, निखिल जगत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।