सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़ :- केंद्रीय विद्यालय मनेन्द्रगढ़ द्वारा आज पर्यावरण बचाने हेतु एवं G-20 में जनभागीदारी बढ़ाने हेतु साइकिल रैली का आयोजन किया गया।रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने भाग लिया।साइकिल रैली प्रातः 6 बजे विद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई | रैली कीअगुआई जाने माने साइकिलिस्ट सतीश द्विवेदी के द्वारा की गयी।विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राजू दीक्षित ने बताया कि कोविड महामारी काल के बाद स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है | ये आवश्यक है कि सभी पूर्णतः स्वस्थ रहें एवं पर्यावरण को भी स्वच्छ रखें |सतीश द्विवेदी ने बताया कि सायकिल चलाने में ईंधन भी नहीं लगता और स्वास्थ्य भी सही रहता है | रैली से पूर्व विद्यालय के अध्यापक रोहित मिश्र ने सभी छात्रों को यातायात के नियम समझाए । छात्रों ने उत्साह से रैली में भाग लिया | द्विवेदी जी के अनुभवों को बड़ी ही मग्नता से सुना | साइकिल यात्रा के दौरान छात्रों को मार्ग में अनुशासन व्यवस्था में तुषार दास ने अपना योगदान दिया | रैली विद्यालय से पीडब्लूडी चौक तक गयी एवं वहां से वापस विद्यालय आई | रैली के समापन में छात्रों को जूस वितरण अरविन्द सिंह द्वारा किया गया | मार्ग में जल की व्यवस्था इस्माइल तिग्गा द्वारा की गयी।
छात्रों का सन्देश “साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ”।
