
मुड़ागांव/कोरासी:-कबड्डी खेल हर कोई खेलना पसंद करते है चाहे बच्चे , बूढ़े, या युवा सबको पसंद है और इसी कबड्डी खेल के बदौलत शा. उ.मा. विद्यालय पाटसिवनी के छात्र दिवाकर दादा दीवान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के मैदान में 6 से 12 जून तक चलने वाली 66वीं राष्ट्रीय कबड्डी स्कूली खेल प्रतियोगिता में बालक 19 वर्ष आयु वर्ग में छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगें। इस सुअवसर पर स्कूल प्राचार्या आर. एल. साहू ,व्यायाम शिक्षक एवं समस्त स्टॉफ ने बच्चे को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिये।
