भारतीय किसान पार्टी की बैठक संपन्न हुआ।

तखतपुर :- गत दिनों तेलीबांधा तालाब परिसर रायपुर मैं भारतीय किसान पार्टी छत्तीसगढ़ की आवश्यक बैठक तामेश्वर प्रसाद साहू की अध्यक्षता में की गई बैठक में निर्णय लिया गया कि छत्तीसगढ़ में ओबीसी समाज के जातिगत जनगणना आरक्षण एवं विभिन्न हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही प्रतिनिधिमंडल विभिन्न जिला में एक साथ ज्ञापन सौंपने का प्रस्ताव पारित किया गया नारायण प्रसाद पाली को प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेवारी सौंपने का प्रस्ताव पारित किया गया इस अवसर पर तुलसीराम बंजारे प्रदेश प्रवक्ता एवं आरंग क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्क्ष अशोक चंद्राकर सचिव हरीश चंद्राकर नवीन साहू एवं बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित रहे।