शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने किया मैनपाट का शैक्षणिक भ्रमण।

सुरेन्द्र मिनोचा

मनेन्द्रगढ़ :- राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अन्तर्गत शासकीय कन्या उ.मा.वि. शिक्षा विभाग मनेन्द्रगढ़ की छात्राओं को मैनपाट का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।संयुक्त कोरिया जिले की 100से अधिक छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण मे भाग लिया। शा. कन्या उ. मा विद्यालय के प्राचार्य सत्येन्द्र कुमार सिंह ने 25 मई को प्रातः पाँच बजे सभी छात्राओं को विद्यालय से गंतव्य स्थल की ओर रवाना किया। कोरिया जिला शिक्षा अधिकारी अनिल जायसवाल के कुशल निर्देशन मे छात्राओं का दल मैनपाट पहुंचा। छत्राओं ने मैनपाट मे टाइगर प्वाइंट, उल्टा झरना, बजने वाला पत्थर, बौद्ध मंदिर व अन्य स्थानो का अवलोकन किया। वापसी के समय छत्राओं ने महामाया एयरपोर्ट दरिमा एवं आकाशवाणी अम्बिकापुर का भी अवलोकन किया। विद्यालय की छात्राएं कु माधुरी जायसवाल,चंचल सिंह, दुर्गावती, वन्दना सिंह, उर्मिला, पिंकी, ज्योति, इशरत परवीन, कृतिका केशरी, पूर्णिमा जायसवाल, कु.दीपा आदि ने एम. सी. बी. जिले के जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा से मिलकर शैक्षणिक भ्रमण के बारे मे अपने अनुभवों को साझा किया।जिला शिक्षा अधिकारी ने सफल शैक्षणिक भ्रमण के क्रियान्वयन हेतु विद्यालय के प्राचार्य सत्येंद्र सिंह, व्याख्याताओं व छात्राओं को बधाई प्रेषित की है।