
राजिम :- धर्म, संस्कृति उत्थान मंच संस्था पंचकोशी धाम आदर्श गौशाला एवं शोध संस्थान फिंगेश्वर वार्षिक आमसभा सोमवार बैठक आहूत किया गया था जिसमें प्रतिवेदन प्रस्तुतीकरण वार्षिक आय व्यय प्रतिक्रिया, अनुमोदन एवं संस्थान के चुनाव सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी के द्वारा कराया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ चन्द्रशेखर हरित, उपाध्यक्ष नोस राम साहू, सचिव ओमप्रकाश साहू, कोषाध्यक्ष लखन लाल साहू एवं धर्म संस्कृति उत्थान मंच अध्यक्ष अमृत लाल यदु, उपाध्यक्ष नाथूराम साहू, सचिव तेजराम साहू, कोषाध्यक्ष यदुनंदन श्रीवास, संयुक्त सचिव जागेश्वर साहू, कार्यकारिणी सदस्य वत्सला साहू, धनलक्ष्मी, रानी मिश्रा, भुवन साहू है। चुनाव अधिकारी कृपा राम यादव, पंडित त्रिभुवन महाराज, संरक्षक भागवत हरित, संरक्षक भुनेश्वर साहू, संरक्षक जनक राम साहू, जगदीश साहू एवं सदस्यों के उपस्थिति में आज पंचकोशी धाम गौशाला सेवा शोध संस्थान फिंगेश्वर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का गठन सभी के द्वारा किया गया।
