सत्र 23-24 में बेहतर शैक्षिक वातावरण निर्माण हेतु वार्षिक कार्य योजना पर मंथन।

धमतरी :- मगरलोड विकासखंड स्रोत समन्वयक कार्यालय के सभाकक्ष में 22 मई 2023 को संकुल समन्वयक संकुल प्राचार्य, शिक्षक, सहायक शिक्षक, प्रधान पाठक की उपस्थिति में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु विद्यालय स्तर संकुल स्तर विकासखंड स्तर पर वार्षिक कार्य योजना बनाने विचार मंथन किया गया। जिस में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों ने एक स्वर में ऐसी कार्य योजना बनाने पर जोर दिया जिससे विकासखंड मगरलोड के सभी बच्चे बुनियादी साक्षरता एवं अंक ज्ञान में पारंगत हो सके। आने वाले समय में सभी विद्यालय अपने विद्यालय के लिए कार्य योजना, संकुल स्तर पर कार्य योजना और इसके आधार पर विकासखंड की कार्य योजना बनाई जाएगी। 100% बच्चों को शाला प्रवेश कराया जाएगा शाला त्यागी बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ने प्रयास किया जाएगा शिक्षक पालक बालक समिति को सशक्त किया जाएगा, सरकारी स्कूलों के गुणवत्ता वृद्धि हेतु कार्य किया जाएगा इसके लिए सभी संकुल प्राचार्य संकुल समन्वयक विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी सतत सपोर्टिव अकादमिक निरीक्षण कर शिक्षकों को छात्र हित में बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित करेंगे। प्रधान पाठक वेद कुमार साहू , मगरलोड प्राचार्य दृढ़ाकर सर, कुमेन्द्र साहू, राहुल नेताम, देवनारायण निषाद, लालाराम साहू, केके कंवर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एमके ध्रुव, विकासखंड स्रोत समन्वयक धीरज कुमार देवांगन तथा विभिन्न संकुलो के समन्वयक ने अपना सुझाव रखा, जिसके आधार पर विकासखंड का वार्षिक कार्य योजना तैयार किया जाएगा।