
मगरलोड :- मगरलोड थाना अंतर्गत मोहदी घाट नर्सरी के पास कमार युवक की लाश मिली। थाना से मिली प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम बोदलाबाहरा निवासी बिनऊराम कमार का पुत्र सुरेश कुमार कमार उम्र 28 वर्ष मानसिक रूप से विक्षिप्त था। जो इधर-उधर घूम कर कहीं खाकर सो जाता था। 16 मई को घर आया था फिर 5 बजे निकल गया। 20 मई शनिवार को सुरेश कमार का शव बोदलबाहरा मोहदी घाट मंदिर के नीचे नर्सरी में देखा गया। ग्रामीणों ने इनकी सूचना मोबाइल के माध्यम से थाने को दी। जानकारी मिलते ही प्रधान आरक्षक कमलेश कुमार ध्रुव, वीरेंद्र चंद्राकर स्टाफ सहित पहुंचे। शव को अपने कब्जे में लिया। शव तीन दिन पुराना होने की वजह से शरीर पर कीड़े पड़ गए थे। रविवार को पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा पीएम के बाद परिजनों को शव सुपुर्द किया गया।
