वंश गोपाल सिन्हा बने तीसरी बार सिन्हा समाज युवा मंच के जिला अध्यक्ष l 

गरियाबंद :- छत्तीसगढ़ डड़सेना सिन्हा कलार समाज का प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार को रायपुर के डंगनिया स्थित सिन्हा समाज भवन में संपन्न हुआ। बैठक में युवा मंच सहित प्रदेश एवं जिला के सभी प्रकोष्ठों की घोषणा की गई। जिसमें सिन्हा समाज जिला अध्यक्ष अवध राम सिन्हा, युवा मंच प्रदेश अध्यक्ष डागेश्वर सिन्हा, प्रदेश महामंत्री तेखन सिन्हा के अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा ने पुनः वंशगोपाल सिन्हा को गरियाबंद युवा मंच का जिला अध्यक्ष बनाने कि घोषणा की। बता दें कि सभी प्रकोष्ठों का शपथ ग्रहण राजनांदगांव में 28 मई को शपथग्रहण समारोह रखा गया है जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू, पुर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के उपस्थिति नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न किया जाएगा। वंशगोपाल सिन्हा के पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष अवध सिन्हा, मंत्री डायमंड सिन्हा, निर्वाचन अधिकारी विजय सिन्हा, मण्डलेश्वर ओमप्रकाश सिन्हा, राजेंद्र सिन्हा, कमल सिन्हा चेतन सिन्हा हुकुम सिन्हा, जोजन सिन्हा, तुलसीराम सिन्हा, राजेश कुमार सिन्हा खेमलाल सिन्हा सहित पुर्व जिलाध्यक्ष दिनुराम सिन्हा, राजेंद्र सिन्हा, दुलार सिन्हा, नंदकुमार सिन्हा, गोपाल सिन्हा पुष्पांजलि सिन्हा रितिक सिन्हा, दिनु सिन्हा गैंदलाल सिन्हा, गोलु सिन्हा, मुरली सिन्हा, सागर सिन्हा, केशव सिन्हा, सौरभ सिन्हा, यश सिन्हा, प्रविण सिन्हा ने बधाई दी है। समाज का विकास और एकजुटता मेरा प्रयास रहेगा -वंश इस अवसर पर वंश गोपाल सिन्हा ने कहा कि कलर समाज ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरा करने का वे भरसक प्रयास करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के मार्ग दर्शन में समाज के विकास और एकजुटता के साथ ही युवाओं का शिक्षा के प्रति जागरूक करने एवं सामाजिक समरसता में उनका योगदान बढ़ाना मेरा लक्ष्य रहेगा। अपनी नियुक्ति के लिए समाज के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और मार्ग दर्शको का आभार व्यक्त किया है। फोटो क्रमांक 219 ब्लैक शर्ट में युवा मंच के अध्यक्ष वंश गोपाल सिन्हा।