राजिम :- शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्व युक्त आहार जरूरी है। इस श्रेणी में फल और सब्जियों का नाम हमेशा पहले आता है। अगर सब्जियों की बात करें तो पौष्टिक सब्जियों की सूची अनगिनत है। इन्हीं सब्जियों में से एक है ब्रोकली, फूलगोभी सा दिखने वाली ब्रोकली के फायदे कई सारे हैं। ब्रोकली के गुण इसे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बनाते हैं।
ब्रोकली क्या है? – ब्रोकली एक तरह की सब्जी है, जिसे हम खाने के लिए उपयोग करते हैं। यह सब्जी फूलगोभी प्रजाति की होती है और दिखने में भी फूलगोभी की तरह ही होती है। हालांकि, इसका स्वाद फूलगोभी से अलग होता है। ब्रोकली का वैज्ञानिक नाम ब्रैसिका ओलेरासिया वार. इटैलिका है। ब्रोकली के लाभ कई सारे हैं। इसके सेवन से शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता है।

ब्रोकली खाने के फायदे :- इसमें फॉलिक एसिड मौजूद होता है जो मस्तिष्क के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। ऐसे में मूड को अच्छा रखने के लिए और तनाव के जोखिम को कम करने के लिए ब्रोकली को आहार में शामिल करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है ।
शरीर के पीएच स्तर के लिए ब्रोकली के फायदे :-अगर शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो पीएच स्तर का सामान्य रहना जरूरी है। पीएच बैलेंस करने के लिए शरीर में एसिड और एल्केलाइन का संतुलन होना जरूरी है, जिसके लिए एल्केलाइन डाइट लेने की सलाह दी जाती है । ऐसे में एल्केलाइन डाइट में ब्रोकली को शामिल किया जा सकता है। दरअसल ब्रोकली की गिनती एल्कलाइन फूड में होती है, जो शरीर में एसिडिक पदार्थ को कम करने में और पीएच स्तर को संतुलित करने में मदद कर सकती है ।
एजिंग के प्रभाव के लिए ब्रोकली के फायदे :-बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां दिखाई देना आम बात है। इन झुर्रियों को तेजी से बढ़ने से रोकने के लिए कई उपाय हैं, जिनमें ब्रोकली की सब्जी भी शामिल है। ब्रोकली में सल्फोराफेन पाया जाता है, जो एजिंग के प्रभाव को कम कर सकता है I इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि ब्रोकली खाने के फायदे में झुर्रियों और एजिंग का प्रभाव कम होना भी शामिल है।

कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने के लिए ब्रोकली के फायदे :-कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के जोखिम को कम करने के लिए ब्रोकली का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसमें ग्लूकोराफैनिन , फाइबर और एस-मिथाइल सिसटिन सल्फोक्साइड होते हैं, जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल – हानिकारक कोलेस्ट्रॉल) को कम करने में मदद कर सकते हैं । इसलिए, यह कहना गलत नहीं होगा कि ब्रोकली का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित किया जा सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर: –ब्रोकली का इस्तेमाल कर उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए किया जा सकता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध एक रिसर्च की मानें, तो ब्रोकली को आहार का हिस्सा बनाने से रक्तचाप को कम किया जा सकता है। शोध में कहा गया है कि हफ्ते में चार बार से ज्यादा ब्रोकली को आहार में शामिल करने से हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) का जोखिम काफी हद तक कम हो सकता है। ब्रोकली का सेवन हाई ब्लड प्रेशर से ग्रसित लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है क्योंकि यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रख सकता है ।

त्वचा के लिए ब्रोकली के गुण:-सिर्फ सेहत ही नहीं, बल्कि त्वचा के लिए भी ब्रोकली खाने के फायदे हैं। इसका सेवन कील-मुंहासों की समस्या, फाइन लाइन्स और झुर्रियों के लिए लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा, हमने पहले ही जानकारी दी थी कि ब्रोकली शरीर से विषैले तत्वों को निकालकर शरीर को डिटॉक्सीफाई कर सकता है। वहीं, डिटॉक्सिफिकेशन से त्वचा में निखार आ सकता है ।
बालों के लिए ब्रोकली के फायदे:-ब्रोकली का सेवन बालों की समस्या से भी राहत दिलाने में लाभकारी हो सकता है। दरअसल, ब्रोकली में मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व मौजूद हैं, जो बालों को बढ़ाने और स्वस्थ रखने के लिए उपयोगी हो सकते हैं । इसलिए बालों के लिए घरेलू उपाय के साथ-साथ ब्रोकली का सेवन भी उपयोगी हो सकता है, क्योंकि स्वस्थ बालों के लिए स्वस्थ डाइट भी आवश्यक है।
ब्रोकली का उपयोग :-

ब्रोकली को सब्जी या करी बनाकर खाया जा सकता है। ब्रोकली का रायता बना सकते हैं।सूप में भी ब्रोकली का उपयोग कर सकते हैं।ब्रोकली को उबालकर भी खाया जा सकता है।ब्रोकली की सलाद भी बनाई जा सकती है। फिटनेस के शौकीन इसे सलाद के रूप में उपयोग कर सकते हैं।ब्रोकली को अंकुरित करके भी खाया जा सकता है ।अगर ब्रोकली को पास्ता और नूडल्स में मिक्स किया जाए, तो इससे न सिर्फ उनका स्वाद बढ़ता है, बल्कि जरूरी पोषक तत्व भी मिल सकते हैं।
ब्रोकली के नुकसान –इसमें कोई दो राय नहीं है कि ब्रोकली खाने के फायदे कई सारे हैं, लेकिन अधिक सेवन से इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। ऐसे में सावधानी के तौर पर हम यहां ब्रोकली के नुकसान की जानकारी दे रहे हैं, ताकि लोग ब्रोकली का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से बचें।तो ब्रोकली के नुकसान कुछ इस प्रकार हैं:-
ब्रोकली का अधिक मात्रा में सेवन करना हानिकारक हो सकता है, क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है । ऐसे में इसके अधिक सेवन से पेट की समस्या हो सकती है ।ब्रोकली से कुछ लोगों को एलर्जी भी हो सकती है ।ब्रोकली की गिनती पेट में गैस बनाने वाले खाद्य पदार्थों में भी होती है । जैसे कि हमने पहले ही जानकारी दी है कि ब्रोकली में फाइबर होता है और फाइबर पेट-फूलने और गैस का कारण बन सकता है ।
