साप्ताहिक समय सीमा की बैठक संपन्न।

सुरेन्द्र मिनोचा

मनेंद्रगढ़ :- कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक आयोजित की गई।बैठक मे कलेक्टर  दुग्गा ने पीपीईएस सॉफ्टवेयर मे कर्मचारियों की एंट्री, किसानों का आधार सीडिंग, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, महतारी जतन योजना और रीपा योजना के बारे मे विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजना के क्रियान्वयन और उपलब्धि के संबंध मे जानकारी प्राप्त की। शासन की महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजनाओं मे प्रगति लाने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मुख्यमंत्री जन चौपाल, पीजीएन पोर्टल मे एंट्री, पीएम पोर्टल तथा जनदर्शन मे प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के स्पष्ट निर्देश दिये। सभी विभाग आपसी समन्वय और सहभागिता के साथ कार्य करेंगे।

दुग्गा ने कहा कि शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी फील्ड विजिट कर योजनाओं की सतत निगरानी करेंगे।  समयसीमा की बैठक के पश्चात कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनदर्शन मे प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक में डीएफओ एल एन पटेल, प्रभारी अपर कलेक्टर  नयनतारा सिंह तोमर, मनेंद्रगढ़ एसडीएम अभिषेक कुमार, निगम आयुक्त चिरमिरी  लवीना पांडेय तथा अन्य जिलास्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।