भाजपा अजजा मोर्चा ने DFO कार्यालय में की तालाबंदी।

दंतेवाड़ा :- विगत कई दिनों से तेंदूपत्ता संग्रहण कर्ताओं के हक में जन चौपाल कार्यक्रम किया जा रहा है दंतेवाड़ा जिला में 7 समितियां हैं सातों समितियों में जन चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इन कार्यक्रमों में भाजपा अजजा मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन में कहा कि इस वर्ष तेंदूपत्ता 19 से 20 हजार मानक बोरा खरीदी का लक्ष्य दंतेवाड़ा जिला को मिला था जिसमें से मात्र 13 से 14 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता ही खरीदा गया। जबकि ग्रामीणों के तेंदूपत्ता को मात्र 2 से 3 दिन ही खरीदा गया और टारगेट पूरा होने की बात कहकर खरीदी बंद कर दी गई।जिससे ग्रामीणों को काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। इतना ही नहीं, सरकार न बोनस दे रही है ना ही चरण पादुका, ना ही साड़ी, ना ही छात्रवृत्ति मिल रही है, ना ही पूरे तेंदूपत्ता की खरीदी कर रही है। ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। इन सब समस्याओं को लेकर Dfo को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर सभी मांगों जल्द पूरा करने की मांग की। इस दौरान भाजपाइयों ने जल्द मांग पूरा नहीं होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने का अल्टीमेटम दिया। इस तालाबंदी कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री नंदलाल मुडामी, भाजपा जिला अध्यक्ष चैत राम आटामी, नंदकिशोर राणा, अंती वेक , पायल गुप्ता, धीरेंद्र प्रताप सिंह, सन्तोष गुप्ता, रामू नेताम , दीपक बाजपाई, श्रवण कड़ती, जय दयाल नागेश, ममता गुप्ता, सुधाराम भास्कर सहित सैंकड़ों अकार्यकर्ता उपस्थित रहे।