
फिंगेश्वर :- अखिल विश्व गायत्री परिवार के निर्देशानुसार गृहे गृहे यज्ञ करने का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ था जिसके तहत अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्य फिंगेश्वर नगर जिला गरियाबंद निवासी रामू राम साहू ने सपरिवार गायत्री विधि विधान से हवन यज्ञ कर सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय हेतु प्रार्थना किया जिसमें प्रमुख रूप से रामू राम साहू उनकी धर्मपत्नी सिंधु साहू पुत्र ऐश्वर्य साहू संयुक्त परिवार जनों ने गायत्री मंत्र के साथ हवन में आहुति डालकर सभी के सुखी होने की कामना वेदमाता गायत्री परम पूज्य गुरुदेव एवं वंदनीय माता जी से किया। उक्त आयोजन मैं गायत्री परिवार परिजन एचएल साहू परमानंद यादव रामू राम साहू जगदीश साहू कमला दलवानी खुमान सिंह ध्रुव नंद कुमार यादव सहित अनेक लोगों ने यज्ञ का आयोजन कर योगदान दिया ग्रह के यज्ञ का आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश पर गांव गांव एवं घर-घर में 5 मई से 7 मई को हर घर 9:00 से 12:00 तक यज्ञ करने का निर्देश प्राप्त हुआ है

उक्त हवन यज्ञ गायत्री चेतना केंद्र गायत्री मंदिर फिंगेश्वर जिला गरियाबंद गायत्री परिवार के मार्गदर्शन पर किया गया जिसके साथ क्षेत्र के अनेकों परिवार एवं घरों में गृहे गृहे यज्ञ का आयोजन किया गया तथा सभी के सुख एवं संस्कारित जीवन की कामना किया गया।
