जिला मुख्यालय बेमेतरा में नया बस स्टैण्ड निर्माण कार्य सफेद हाथी सिद्ध हो रहा हैं।

बेमेतरा :- बेमेतरा शहर के बीचो-बीच स्थित बस स्टैण्ड का निर्माण कार्य पिछले दो साल से चल रहा हैं ठेकेदार को कार्य करने के लिए दिये गए समय सीमा कब से समाप्त हो चुका हैं धरातल में काम महज 25% भी नहीं हुआ हैं जिन लोगो को निर्माण कार्य के लिए विस्थापित किया गया हैं उन लोगो को रोजी रोटी के लाले पड़ने लगे हैं,उन लोगो को दुकान खाली कराये दो साल से ज्यादा समय हो चूका हैं,लेकिन आज तक नगर पालिका प्रशासन चुप्पी साधे बैठी हुई हैं,निविदा के शर्तो के अनुसार बस स्टैण्ड आज तक बनकर तैयार हो जाना था,छोटे व्यापारी दुकानदार धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य को लेकर काफी परेशान हैं,सामने विधान सभा चुनाव हैं और इतना बड़ा प्रोजेक्ट आधा अधूरा रहेगा तो जनता को क्या जवाब देंगे,अब समय बतायेगा कि ठेकेदार अधिकारी पर मेहरबान या अधिकारी ठेकेदार पर मेहरबान हैं ये तो अब जनता ही बतायेगी,