छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन के जनसंपर्क अधिकारी अरुण मिश्रा स्टेट फार्मेसी काउंसिल के सदस्य बने।

देवभोग :- निर्वाचित सभी 6 सदस्य छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन के। हाल ही में छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल के सदस्यों का चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में देवभोग के मेडिकल व्यवसाई अरुण मिश्रा जो की छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन के जनसंपर्क अधिकारी भी है जिन्हे जिले से हुए शत प्रतिशत मतदान के चलते 5224 मत हासिल हुआ और वे सदस्य निर्वाचित हुए है।चुनाव अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र पाम भोई के द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया गया है। छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल स्वास्थ्य सेवाएं विभाग का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो फार्मेसी के लिए तैयार नीति नियम में अहम भूमिका निभाता है। अरुण मिश्रा समेत पैनल के सभी 6 सदस्यों के निर्वाचन पर
पैनल के गरियाबंद पीआरओ अनुराग वाघे, संरक्षक सुधीर भाई पटेल, सचिव अश्वनी ठाकुर, प्रमेश कुमार अवस्थी, अमीन मेमन, नितिन गुप्ता समेत सभी केमिस्ट ने हर्ष व्यक्त किया है।