
रायपुर :- बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर रायपुर में प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए अपने सहयोगी साथियों को सुश्री पार्वती साहू पिता केंद्र राम साहू रायपुर ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर बाबा साहब ने महिलाओं के उत्थान के लिए अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है। हमें उनके विचारों को आत्मसात करते हुए महिलाओं के बेटियों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहने का आज संकल्प दिवस है आप नहीं बताया की। बाबा साहब ने महिलाओं के लिए ऐसे अभूतपूर्व निर्णय लिए जो विश्व में किसी भी संविधान में नहीं है। बहु पत्नी प्रथा को खत्म किया पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी को गैरकानूनी करार दिया बेटी को समान अधिकार दिया गोद लेने का अधिकार दिया प्रसव की छुट्टी का अधिकार दिया पुरुषों के समान काम और वेतन का अधिकार दिया 12 घंटे काम के स्थान पर 8 घंटे का निर्धारण किया स्त्री और पुरुष के समानता को महत्व दिया असमानता को खत्म किया बेटियों के बाल विवाह पर दहेज प्रथा पर रोक लगाया विधवा विवाह को मंजूरी दी धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार दिया वोट का अधिकार दिया।
महिलाएं पंच से लेकर राष्ट्रपति तक संवैधानिक पदों पर पहुंच सकती हैं इसके लिए अधिकार दिया शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार राजनीतिक सामाजिक आर्थिक टेक्नोलॉजी सेना आदि सभी में महिलाओं को संपूर्ण अधिकार समर्थन और नेतृत्व करने का अवसर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने बहुत ही संघर्ष करके उपलब्ध कराया है, और इसके लिए समूची नारी शक्ति उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती है और इस अधिकार को बनाए रखने के लिए जागरूक महिलाओं को सामाजिक कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रयत्नशील रहना होगा इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक गण उपस्थित रहे धूमधाम से जयंती पर्व को मनाया गया।
