नक्सली हिंसा में पीड़ितों को दी जाने वाली सहायता राशि स्वीकृत।

बीजापुर :- राज्य शासन की नक्सली पीड़ित व्यक्तियों एवं परिवारों की सुरक्षा एवं पुनर्वास कार्ययोजना के तहत कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा द्वारा जिला पुनर्वास समिति की अनुशंसा पर नक्सली हिंसा में पीड़ित व्यक्ति की संपत्ति को आंशिक या पूर्ण रूप से क्षति होने पर दी जाने वाली सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसके तहत सन्नू हेमला पिता स्व. कोवा हेमला साकिन मुण्डापारा सावनार थाना गंगालूर एवं टुग्गे मिच्चा पिता स्व.बुड़ता मिच्चा साकिन बंदेपारा थाना बेदरे, उक्त पीड़ितों के घर से अज्ञात नक्सलियों द्वारा घरेलू संपत्ति एवं अन्य उपयोगी सामानों को लूटकर ले गये। प्रत्येक को प्रोत्साहन स्वरूप अनुग्रह राशि 10-10 हजार रूपये प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है।