
बरमकेला :- बरमकेला विकासखंड डोंगरीपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ढ़ोसर बहाल चौक ग्राम पंचायत तेरेकेला मोड़ के पास भयंकर दुर्घटना मे दो लोगों की मौके पर ही अकाल मृत्यु हो गई है तथा 3 लोग घायल बताए जा रहे हैंं, जानकारी के मुताबिक अत्रादि (odisaa) ग्राम की अशोक dj की गाड़ी यहां ग्राम तेरेकेला बारात आई थी तथा वापसी के समय यह दुर्घटना घटी है। दुर्घटना के संबंध में स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई है तथा दुर्घटनाग्रस्त लोगों को राहत हेतु मदद किया जा रहा है। दुर्घटना दोपहर 4:00 4:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है स्थानीय लोगों के बताया कि दुर्घटना का प्रमुख कारण तेज रफ्तार और मोड में अनियंत्रित होने से गाड़ी सड़क के नीचे जाकर पलट गई। दुर्घटना ग्रस्त उड़ीसा से बारात में आई dj गाड़ी के मृतकों और घायल संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई।

डोंगरीपाली पुलिस से संपर्क करने का प्रयास जारी है।
